जिला अस्पताल में चेस्ट रोग विशेषज्ञ नहीं, मरीज परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में सांस रोगी उपचार के लिए भटक रहे हैं। यहां चेस्ट विशेषज्ञ की कमी के कारण गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है। 2019 से कोई विशेषज्ञ नहीं है। अस्पताल के एमएस ने कहा है कि चेस्ट फिजिशियन की तैनाती के लिए पत्राचार किया गया है।

जिला अस्पताल में चेस्ट रोग विशेषज्ञ नहीं, मरीज परेशान

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में सांस रोगी भटक रहे हैं। यहां चेस्ट विशेषज्ञ नहीं हैं। इस कारण गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है। लंबे समय से चेस्ट विशेषज्ञ की मांग चल रही है लेकिन यहां पर किसी की तैनाती नहीं हुई।जिला अस्पताल में 2019 में चेस्ट फिजिशियन रिटायर हुए थे। तब से किसी की तैनाती नहीं हुई है। यहां हर रोज सांस और एलर्जी के सौ से अधिक रोगी आते हैं। उन्हें जनरल फिजिशियन ही परामर्श देते हैं। उनमें गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल के एमएस डॉ. प्रेमप्रकाश ने बताया कि हम लोगों ने चेस्ट फिजिशयन की मांग की है।

इस संबंध में पत्राचार किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।