Varanasi News: किशोर कुमार के नाम पर हो रोप-वे स्टेशन का नामकरण
Varanasi News: वाराणसी में पार्श्व गायक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि पर डर्बी शायर क्लब ने पितरकुंडा तालाब में मछलियों को चारा खिलाया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। क्लब ने यूपी सरकार से वाराणसी रोप-वे स्टेशन का नाम किशोर कुमार के नाम पर रखने का अनुरोध किया। इस मौके पर उनके संगीत योगदान और लोकप्रिय गीतों को याद किया गया।

Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पार्श्व गायक किशोर कुमार की 39पुण्यतिथि पर मंगलवार को डर्बी शायर क्लब की तरफ से मछलियों को चारा खिलाया गया। पितरकुंडा तालाब में मछलियों को चारा खिलाने के बाद किशोर दा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी ने वाराणसी रोप-वे स्टेशन का नाम किशोर कुमार के नाम कर करने का यूपी सरकार से अनुरोध भी किया गया। क्लब अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि 13 अक्तूबर 1987 को इस महान गायकर हृदय गति रुक जाने के कारण मौत हो गई थी। किशोर कुमार ने अपने जीवन में 1200 फिल्मों में 2678 गीत गए।
देश की अनेक भाषाओं में भी गीत गया। राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाने में उनका अहम रोल था। सबसे ज्यादा 245 गीत राजेश खन्ना के लिए किशोर दा ने गए। जितेंद्र के लिए 202, अमिताभ बच्चन के लिए 131, देवानंद के लिए 119, धर्मेंद्र, शमी कपूर, ऋषि कपूर और अनेक फिल्म हीरो के लिए गीत गया। किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। उनकी पहली बीवी रोमा, दूसरी बीवी मधुबाला, तीसरी योगिता बाली और चौथी बीवी लीना चंद्रवाकर रहीं। उनके बेटे अमित कुमार विरासत को संभाले हुए हैं। किशोर कुमार के गीत अब भी बहुत लोकप्रिय हैं। ‘खई के पान बनारस वाला’, ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना यहां कल क्या हो किसने जाना’, ‘मेरे नैना सावन भादो’, ‘एक चतुर नार बड़ी होशियार’, ‘जिंदगी का सफर है ये कैसा सफर कोई समझ नहीं कोई जाना नहीं’, ‘दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा बर्बादी की तरफ ऐसा मोड़ा’ आदि उनके सुपर हिट गीत अब भी लोगों की जुबान पर हैं। इस अवसर पर हैदर मुलाई, गुफरान अहमद, अशरफ़, चिंतित बनारसी, विक्की यादव, प्रांजल यादव, बाली शर्मा, नारायण शर्मा, जावेद हुसैन, कुमार साहनी आदि मौजूद रहे।


