ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीकाशी विद्यापीठ : विमलेश छात्रसंघ अध्यक्ष और प्रफुल्ल महामंत्री बने

काशी विद्यापीठ : विमलेश छात्रसंघ अध्यक्ष और प्रफुल्ल महामंत्री बने

वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा के विमलेश यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय छात्र संगठन के संदीप पाल उपाध्यक्ष और प्रफुल्ल...

काशी विद्यापीठ : विमलेश छात्रसंघ अध्यक्ष और प्रफुल्ल महामंत्री बने
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 25 Feb 2021 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा के विमलेश यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय छात्र संगठन के संदीप पाल उपाध्यक्ष और प्रफुल्ल पांडेय महामंत्री चुने गए। आशीष गोस्वामी पुस्तकालय मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को झटका लगा है। इस पैनल का एक भी प्रत्याशी विजयी नहीं रहा। कुल 9062 में 4294 छात्र-छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अर्थात 47.38 फीसदी वोट पड़े। इसमें 2866 छात्र और 1428 छात्राएं थीं। शाम पांच बजे के करीब चुनाव अधिकारी प्रो. केएस जायसवाल ने चुनाव परिणाम घोषित किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

इसके अलावा गौतम शर्मा -मानविकी संकाय, मिलन मोदनवाल -समाज विज्ञान, रितेश सोनकर -वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय, दीपक पटेल -शिक्षा संकाय, सत्येंद्र कुमार -विधि संकाय, ईश्वर चंद पटेल-समाज कार्य संकाय और विशाल कन्नौजिया विज्ञान और प्रौद्योगिकी संकाय के प्रतिनिधि चुने गए।

उपाध्यक्ष और महामंत्री ने एकतरफा जीत हासिल की

मतदान सुबह नौ से दो बजे तक चला। दोपहर बाद 3.30 बजे से मतगणना आरंभ हुई। मतगणना के पहले चक्र से ही विजयी प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली थी। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित विमलेश यादव ने 1859 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आलोक रंजन (1224) को 635 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर संदीप पाल ने 2467 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार यादव (1198) को 1269 और महामंत्री पद पर प्रफुल्ल पांडेय 2360 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभय शक्ति सिंह (1559) को 801 मतों से हराया। पुस्तकालय मंत्री पद जीत हासिल करने वाले आशीष गोस्वामी को सर्वाधिक 2767 वोट मिले। उन्होंने अंकित वर्मा (1273) को 1494 मतों से पराजित किया।

किसको कितने मिले वोट

अध्यक्ष:विमलेश यादव-1859, आलोक रंजन-1234 और शशिशेखर सिंह-1139।

उपाध्यक्ष: संदीप पाल-2467, संजय कुमार यादव-1198, शशिधर जायसवाल-452।

महामंत्री: प्रफुल्ल पांडेय-2360, अभय शक्ति सिंह-1559, अमन भारद्वाज-291।

पुस्तकालय मंत्री: आशीष गोस्वामी-2767, अंकित वर्मा-1273

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें