Varanasi News: प्लास्टिक मुक्त होगा रथयात्रा मेला क्षेत्र
Varanasi News: वाराणसी में रथयात्रा मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए नगर निगम प्रशासन ने दुकानदारों और ठेला-गुमटी के व्यवसायियों से शपथ पत्र भरवाने का निर्णय लिया है। महापौर अशोक कुमार तिवारी की बैठक में ये निर्णय लिए गए और प्लास्टिक उपयोग पर भारी जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया।

Varanasi News: वाराणसी। रथयात्रा मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। नगर निगम प्रशासन इस संबंध में दुकानदारों, ठेला-गुमटी व्यवसायियों से शपथ पत्र भरवाएगा। अशुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में मेला की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक में लिया गया। रथयात्रा मेला के दौरान यदि किसी दुकान, गुमटी पर प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियां मिलने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। महापौर ने रथयात्रा मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। जलकल विभाग के अधिकारियों को सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को कहा। बैठक में चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र, जलकल जीएम अनूप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


