Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsKashi MP Job Fair Concludes with Only 8054 Jobs Offered to 25360 Applicants
लक्ष्य के आधे युवाओं को भी नहीं मिली नौकरी

लक्ष्य के आधे युवाओं को भी नहीं मिली नौकरी

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में आयोजित दो दिवसीय काशी सांसद रोजगार महाकुंभ का समापन हुआ। 25,360 युवाओं ने पंजीकरण कराया, लेकिन केवल 8054 को नौकरी मिली। आयोजन में 331 महिलाएं और 7723 पुरुष शामिल थे। बाबतपुर के सुहेल को 6.30 लाख का पैकेज मिला।

Dec 11, 2025 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय काशी सांसद रोजगार महाकुंभ का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रशासन ने जो लक्ष्य तय किया था उसके आधे युवाओं को भी नौकरी नहीं मिल पाई। इसमें 20 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य था लेकिन महज 8054 को ही नौकरी मिली। दो दिवसीय रोजगार महाकुंभ में बुधवार को भी युवाओं की भीड़ जुटी थी। उन्हें अच्छे पैकेज के ऑफर की उम्मीद थी लेकिन कइयों को निराशा मिली। दो दिवसीय आयोजन में 25 हजार 360 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 22 हजार 725 प्रतिभाग किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिन 8054 को जॉब ऑफर हुए उनमें 331 महिलाएं और 7723 पुरुष शामिल हैं। रोजगार महाकुंभ के दूसरे दिन का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल और डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया। इस दौरान एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, रोहनिया विधायक सुनील पटेल की भी मौजूदगी रही। बाबतपुर के सुहेल को छह लाख का पैकेज महाकुंभ के दूसरे दिन बाबतपुर के सुहेल शाह को 6.30 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी मिली। सुहेल ने कहा कि मुझे अपने दोस्त से आयोजन की जानकारी मिली। मैं सौभाग्यशाली हूं कि सुपरवाइजर पद पर 52, 500 रुपये महीने के वेतन पर नौकरी मिली।