Varanasi News: यूजीसी और आरक्षण पर करणी सेना का धरना
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी रोलबैक और आरक्षण के मुद्दे पर शास्त्री घाट पर धरना दिया। अविनाश मिश्रा की अगुवाई में स्थायी धरना हुआ जिसमें डीएम और सीपी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की गई। बनारस प्रभारी शुभम सिंह भी उपस्थित रहे।

Varanasi News: वाराणसी। यूजीसी रोलबैक एवं आरक्षण के मुद्दे पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वरुणा किनारे शास्त्री घाट पर आवाज बुलंद की। पूर्वांचल प्रभारी अविनाश मिश्रा की अगुवाई में दिनभर चले शांतिपूर्ण धऱना के बाद डीएम और सीपी को ज्ञापन दिया गया। इसमें आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की गई। इस दौरान बनारस प्रभारी शुभम सिंह भी मौजूद रहे।


