। सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने रिक्त कोर्ट में जजों की नियुक्ति पर जोर दिया। कहा कि इस सिलसिले में वह वार्ता करेंगे। कचहरी में न्यायिक व्यवस्था सुचारू करना उनकी प्राथमिकता है।
वाराणसी में सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने रिक्त कोर्ट में जजों की नियुक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को सुचारू करना उनकी प्राथमिकता है। वर्तमान में 76 कोर्ट में से केवल 45 कार्यरत हैं, जिससे अधिवक्ता और वादकारी परेशान हैं।

वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने रिक्त कोर्ट में जजों की नियुक्ति पर जोर दिया। कहा कि इस सिलसिले में वह वार्ता करेंगे। कचहरी में न्यायिक व्यवस्था सुचारू करना उनकी प्राथमिकता है। सीबीए अध्यक्ष ने कहा कि बहस होने के बाद पखवारेभर की तारीख लगाने के बाद आदेश नहीं हो पाता है। पत्रावलियों को पुन: बहस के लिए लगा दिया जाता है। वाराणसी जनपद न्यायालय में 76 कोर्ट हैं। वर्तमान में सिर्फ 45 कोर्ट कार्यरत हैं जबकि 32 न्यायालय रिक्त हैं। न्यायिक कार्य सुचारू ढंग से नहीं होने के कारण अधिवक्ता-वादकारी परेशान हैं। कहा कि सेशन और मजिस्ट्रेट कोर्ट अलग-अलग ब्लॉक में रखने पर चर्चा जरूरी है।
इसके मद्देनजर 25 मई को भूतल पर बिल्डिंग के बाहर न्यायालय संबंधी डिस्प्ले बोर्ड लगाने, दीवानी कैंपस में पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था करने सहित अधिवक्ताओं की अन्य परेशानी दूर करने पर विचार के लिए सेंट्रल बार सभागार में बैठक होगी। इसमें सेंट्रल और बनारस बार एसोएिशन (बीबीए) के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


