Varanasi News: चोरी के आभूषण खरीदने में सोनार बंदी
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: सारनाथ में सोमवार को आकाश सेठ नामक सोनार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी दुकान से चोरी के गहने बरामद हुए हैं, जिन्हें उसने बेनीपुर में एक घर से चुराया था। वह नई बस्ती का निवासी है और न्यू आकाश ज्वेलर्स चलाता है।

Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी)। चोरी के आभूषण खरीदने वाला सोनार आकाश सेठ सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे नई बस्ती स्थित दुकान पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास चोरी के गहने बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि वह नई बस्ती (हुकुलगंज) का रहने वाला है। न्यू आकाश ज्वेलर्स नाम से उसकी दुकान है। आरोप है कि उसने बेनीपुर में बैंक नगर कॉलोनी निवासी शिवांश मिश्र के घर चोरी की थी।


