ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीदेश की प्रगति के लिए किसानों की आय बढ़ाना जरूरी

देश की प्रगति के लिए किसानों की आय बढ़ाना जरूरी

केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रो.अरविंद सुब्रमण्यम ने कहा है कि देश की आर्थिक प्रगति के लिए कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसानों ने देश की जरूरत का ध्यान में रखते हुए...

देश की प्रगति के लिए किसानों की आय बढ़ाना जरूरी
वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता Mon, 19 Mar 2018 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रो.अरविंद सुब्रमण्यम ने कहा है कि देश की आर्थिक प्रगति के लिए कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसानों ने देश की जरूरत का ध्यान में रखते हुए उत्पादन बढ़ाया है, लेकिन उनकी आय वृद्धि के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए। प्रो.अरविंद सुब्रमण्यम रविवार को बीएचयू के अर्थशास्त्र विभाग की स्थापना के सौ साल पूरे होने पर आयोजित समारोह के अंतिम दिन आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद किया। उनके कई प्रश्नों के जवाब दिए। 

उन्होंने कहा कि किसानों को निश्चित आय सुनिश्चित हो सके। इसकी व्यवस्था करनी होगी। कृषि क्षेत्र की नीतियां किसान केन्द्रित हो। चूंकि कृषि राज्य सरकारों का विषय है, इसलिए राज्य सरकारों को केंद्र सरकार के साथ कोआपरेटिव-फेडरलिज्म की राह पर आगे बढ़ना चाहिए। 

उन्होंने छात्रों को बताया कि विकास के दो मॉडल प्रचलित हैं। यूरोपिय मॉडल में पहले राजनीतिक सुधार हुए फिर आर्थिक सुधार किए गए। ईस्ट एशियन मॉडल में पहले आर्थिक सुधार हुए फिर राजनीतिक। ईस्ट एशियन मॉडल में चीन, जापान जैसे देश आते हैं। चीन में अभी भी राजनीतिक सुधार नहीं हुए है। भारत की स्थिति अलग है। यहां पर राजनीतिक और आर्थिक सुधार साथ-साथ चल रहा है। 

भारत को मानव शक्ति के पूंजी के रूप में विकसित करना होगा। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। मानव पूंजी से विकास की आपार संभावनाएं हैं। इसलिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष फोकस करने की आवश्यकता है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिससे देश के छात्र दुनिया के किसी भी छात्र का मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों के 25 साल बाद विकास के सभी पैमाने जैसे कुपोषण, शिशु मृत्युदर आदि क्षेत्रों में सुधार हुए हैं। उन्होंने छात्रों से बताया कि उनके पूर्वजों ने भी बीएचयू से शिक्षा प्राप्त की है। इसलिए वह यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

सत्र की अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ. पंजाब सिंह ने की। विभागाध्यक्ष प्रो. एके गौर, प्रो. बीवी सिंह, एवं प्रो. एनके मिश्रा ने अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। धन्यवाद प्रो. जेबी कुमरिया और संचालन प्रो. राकेश रमन ने किया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक प्रो. एमपी सिंह, किरण बर्मन, प्रो. राकेश रमन, प्रो. भट्ट, प्रो. मृत्यंजय मिश्रा, प्रो. निधि शर्मा, डॉ. अनूप मिश्रा, डॉ. अमीषा, डॉ. मनोकामना, डॉ. मनोज, डॉ. साहू, डॉ. पंकज सोनी आदि उपस्थित रहे। 

इन छात्रों ने पूछे सवाल
छात्रों की ओर से अखिलेश सिंह, मानिक तिवारी, अनूप यादव, सिद्धार्थ सिंह, रोहित सिंह, चट्टान यादव, रितेश याद, श्रीप्रिया, गणेश यादव, दीप्ति केसरवानी, विनोद कुमार, सुरेश मौर्या, प्रदीप कुमार आदि ने उनसे सवाल किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें