ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीडग्गामारी के खिलाफ चला अभियान, 38 का चालान

डग्गामारी के खिलाफ चला अभियान, 38 का चालान

संभागीय परिवहन विभाग की ओर से रविवार को कैंट, चौकाघाट, पांडेयपुर क्षेत्र में डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कागजात न होने पर कुल 38 वाहनों का चालान किया गया। ऑटो चालकों के सिटी परमिट चेक...

डग्गामारी के खिलाफ चला अभियान, 38 का चालान
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSun, 23 Jun 2019 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

संभागीय परिवहन विभाग की ओर से रविवार को कैंट, चौकाघाट, पांडेयपुर क्षेत्र में डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कागजात न होने पर कुल 38 वाहनों का चालान किया गया। ऑटो चालकों के सिटी परमिट चेक किए गए, जिसमें 20 बाहरी थे। इन पर कार्रवाई की गई।

उप परिवहन आयुक्त डीके त्रिपाठी के निर्देश पर जिले के एआरटीओ अरुण कुमार राय और राजीव कुमार के नेतृत्व में डग्गामारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कैंट रोडवेज के आसपास, चौकाघाट मार्ग और पांडेयपुर पुल के नीचे चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें आठ क्रूजर बिना परमिट के ही सवारी ढोते पकड़े गये। 20 ऑटो बिना परमिट के शहर में चलते पकड़े गये तो 10 पिकअप के कागजात नवीनीकृत नहीं कराये गये थे। यह अभियान सोमवार को भी बड़े पैमाने पर चलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें