विरोध करने वाले शिक्षकों की जांच को कमेटी बनी

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में सहायक आचार्यों ने लंबित मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस पर जूलॉजी विभाग के प्रो. एससी लखोटिया की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी आचरण नियमावली का उल्लंघन और शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप की वैधानिकता की जांच करेगी।

विरोध करने वाले शिक्षकों की जांच को कमेटी बनी

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लंबित मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने वालें सहायक आचार्यों की जांच होगी। इसके लिए जूलॉजी विभाग के डिस्टिंग्विश प्रो. एससी लखोटिया के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठित हुई है। कमेटी में प्रो. एमपी अहिरवार, प्रो. आनंद चौधरी और डिप्टी रजिस्ट्रार (शिक्षण) रंजीत शांडिल्य बतौर सदस्य शामिल हैं।कमेटी दो बिन्दुओं पर जांच करेगी। कर्मचारी आचरण नियमावली की अवहेलना तो नहीं हुई है? इसके साथ ही शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप की वैधानिकता जांचेगी। बीएचयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल द्वारा गठित ग्रीवांस कमेटी की गोपनीयता भंग होने सहित कई मांगें पूरी नहीं किए जाने पर सहायक आचार्यों ने पहली अप्रैल को सेंट्रल ऑफिस में विरोध प्रदर्शन किया था।

इंक्रीमेंट, पूर्व सेवा गणना, पीडीएफ एवं डीएसीपी जैसे बिंदुओं पर विरोध जताया गया था। विरोध करने वाले 25 से 30 सहायक आचार्यों की सूची बनी है। इसमें आईएमएस के तीन डॉक्टरों के भी नाम है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।