103 करोड़ की खरीदी की चल रही जांच

Apr 07, 2026 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में ओपन टेंडर के तहत 103 करोड़ रुपये की खरीद की जांच चल रही है। केंद्रीय एजेंसी ने कमेटी के सदस्यों का बयान दर्ज किया है और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। अस्पताल में 11 टेंडर और ट्रॉमा सेंटर में 8 टेंडर के तहत सामग्री खरीदी गई थी।

103 करोड़ की खरीदी की चल रही जांच

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में ओपन टेंडर में करीब 103 करोड़ रुपये की खरीद को लेकर जांच चल रही है। केंद्रीय एजेंसी ओपन टेंडर प्रक्रिया में कमेटी में शामिल सदस्यों का बयान दर्ज कर लिया है। अब दस्तावेजों की जांच चल रही है। बीएचयू अस्पताल में 11 ओपेन टेंडरों के तहत बैंडेज, फिनाइल, सहित मेडिकल उपकरण की खरीद हुई है। ट्रॉमा सेंटर में आठ टेंडर में 64.41 करोड़ और सर सुंदरलाल अस्पताल के तीन टेंडर में 39 करोड़ की सामग्री और उपकरणों खरीदे गए थे। जांच टीम टेंडर से जुड़े दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, आपूर्ति करने वाली फर्मों और भुगतान से संबंधित सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।