शासी गैंग का सदस्य गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के कैंट स्टेशन पर जीआरपी और सीआईबी की टीम ने अंतराज्यीय गैंग के सदस्य कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक महिला की अंगूठी और 11 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ और धाराएँ जोड़ी गईं। टीम में जीआरपी और सीआईबी के कई अधिकारी शामिल थे।

शासी गैंग का सदस्य गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

वाराणसी। जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म नम्बर-9 से अंतराज्यीय शासी गैंग के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आपराधिक घटना की शिकार एक महिला की अंगूठी और 11 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पकड़े गए हरियाणा के जींद निवासी कृष्ण कुमार के खिलाफ एक और धारा की बढ़ोतरी करते हुए जेल भेज दिया गया। आरोपीसे पूछताछ में पुरानी दो घटनाओं का खुलासा हुआ। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर, एसआई सुखबीर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अश्विनी सिंह, सीआईबी के एएसआई राकेश कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल सतीश और रोहित शामिल थे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।