
अन्तर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़
Varanasi News - वाराणसी में अन्तर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चार गौवंश, एक पिकअप और एक कार जब्त की। तस्कर बिहार में पशुओं को बेचने की योजना बना रहे थे।
अन्तर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़ अन्तर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़ -लौटूबीर अंडरपास से सरगना समेत तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार -पुलिस ने छापेमारी में चार गौवंश, एक पिकअप और एक कार की जब्त वाराणसी। लंका थाने की पुलिस ने सोमवार को अन्तर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास चार गैवंश, एक पिकअप और एक कार जब्त की है। गिरफ्तार रोहनिया के मिसिरपुर निवासी तस्कर अभिषेक यादव, चंदौली के छिमिया निवासी विजय यादव उर्फ टिल्लू यादव तथा रामनगर के सुल्तानपुर के मोहम्मद अफरोज शाह जेल भेज दिया है।
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार और लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि बताया कि सूचना मिली की लौटूबीर अंडरपास से गौ वंश से भरा वाहन पास होने वाला है। इस चेकिंग अभियान शुरू किया गया। लौटूवीर से मलहिया की तरफ कुछ दूर आगे बढ़ने पर एक पिकअप रोक कर तलाशी ली गई तो चार गौ वंश बरामद हुए। साथ ही कार सवार तस्कर अभिषेक यादव, विजय यादव उर्फ टिल्लू यादव और अफरोज शाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तस्कर विजय यादव और मोहम्मद अफरोज शाह बिहार ले जाते हैं। बिहार बॉर्डर पर पहुंचने का पशुओं को पहुंचाने में अच्छा पैसा मिलता है। कोहरे के चलते ट्रैक्टर व टेलर में भिड़ंत पिंडरा। फूलपुर थाना अंतर्गत कैथौली हाईवे पर घने कोहरे के कारण सोमवार को सुबह साढ़े 8 बजे ट्रैक्टर व टेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। संजोग से कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे में दोनों वाहनों को हल्का नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के जान-माल की क्षति नहीं हुई। दुर्घटना के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। दहेज हत्या में फरार आरोपी पति, ससुर गिरफ्तार सेवापुरी। कपसेठी पुलिस ने भीषमपुर गेट के पास से सोमवार सुबह दहेज हत्या में वांछित फरार आरोपी पति एवं ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दिलावलपुर गांव निवासी विवाहिता रीना राजभर की लाश अपने ही घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली थी जिस मामले में मृतका के मायके वालों ने पति रंजीत कुमार, ससुर राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। ईंट-पत्थर चलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद इलाके में मारपीट पथराव करने के मामले में राहुल पाठक सहित 10-15अज्ञात लड़को के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है। शिवम शर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। लैपटॉप, मोबाइल और पर्स चोरी में केस वाराणसी। बीएचयू के बाल गंगाधर तिलक छात्रवास में रहने वाले अनूप प्रसाद ने सोमवार को लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि उसके कमरे से लैपटॉप, पर्स और मोबाइल चोरी हो गया था। मुकदमे के 9 वर्ष बाद दोषमुक्त हुए आरोपित पिंडरा। ग्राम न्यायालय पिंडरा के जज ने सोमवार को 2016 में मारपीट की घटना में आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया। 9 साल तक चले मुकदमे के मुताबिक वादी कृष्ण मुरारी पांडेय ने आरोप लगाया था कि जेसीबी से मिट्टी समतल करवा रहे थे। तभी विपक्षी सराय बेन सिंधोरा निवासी हीरालाल पांडेय, दीनानाथ पांडेय, भैयालाल पांडेय व लालबहादुर के खिलाफ लाठी डंडे से मारपीट की थी। खाते से ढाई लाख रुपये गायब पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के किसान के खाते से ढाई लाख रुपये गायब हो गए। गंगापुर मंगारी निवासी पीड़ित अरविन्द कुमार सिंह ने सोमवार को तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि नेवादा स्थित शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड ढाई लाख रुपये लोन लिया था। कई दिनों से बैंक से पैसा निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पैसा नहीं निकला। मेरा एटीएम कार्ड भी ब्लॉक कर दिया गया। पता चला कि ढाई लाख रुपये निकाल लिये गए हैं। महिला से छिनैती का प्रयास, एक युवक धराया दानगंज। बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही लखनपुर निवासी मंदा देवी की बदमाशों ने छिनौती का प्रयास किया। इस दौरान एक बदमाश को महिला के साथ मौजूद एक व्यक्ति व आसपास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, पीड़ित ने अबतक पुलिस में तहरीर नहीं दी है। सड़क जाम करने वालों पर एफआईआर वाराणसी। भेलूपुर के खोजवां किरहिया चौराहे पर रविवार रात सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करने वाले आकाश सोनकर, विकास सोनकर, भोला सोनकर, कंचन सोनकर, शिवकुमार, सीतल सोनकर, गोपाल सोनकर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी खोजवा की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। क्रॉसिंग बंद कर वाहनों को यू टर्न कराया रामनगर। चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य चौराहे को बैरिकेडिंग लगाकर बन्द कर दिया। अब आने और जाने वाले वाहनों को यू टर्न कर कट रास्ते से निकाला जा रहा है। इसके चलते फिलहाल चौराहे पर वाहनों की लम्बी कतारें नहीं लग रही है। सड़क चौड़ीकरण काम रुक जाने के बाद चौराहे पर सुबह और शाम के समय अक्सर जाम लग रहा था। बिहार, मुगलसराय की तरफ से आने वाले वाहन मुख्य चौराहे से ही वाराणसी को जाती थी, जिसके चलते वहां जाम लग रहा था। इसको देखते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर पंकज तिवारी ने एसीपी ट्रैफिक सोमवीर सिरोही से परामर्श के बाद ट्रायल के तौर पर यू टर्न व्यवस्था लागू की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




