सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के भदवर में 19 नवंबर को दो करोड़ के कफ सिरप की बरामदगी के मामले में शुबहम जायसवाल पर इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। वह वर्तमान में दुबई में फरार है। उसके खिलाफ वाराणसी, सोनभद्र और गाजियाबाद में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर में 19 नवंबर को दो करोड़ के कफ सिरप की बरामदगी मामले में पंजीकृत कोडिन कफ सिरफ तस्करी प्रकरण में आरोपी सरगना शुभम जायसवाल के विरुद्ध इंटरपोल की ओर से कमिश्नरेट पुलिस ने रेड कार्नर नोटिस जारी कराया है। प्रकरण से प्रह्लाद घाट के कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल वर्तमान समय में दुबई (यूएई) फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल को रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए आवेदन दिया गया था। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन के बाद सीबीआई के सहयोग से इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस प्राप्त कर ली गई है।

रेड कार्नर नोटिस के अनुसार उपरोक्त संबंधित देश की ओर से शुभम जायसवाल को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद उसके भारत प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जाएगी। प्रत्यर्पण के बाद जल्द उसे वाराणसी लाकर कोर्ट में पेश किया जा सकेगा।शुभम पर कुल 10 मुकदमे, पहली बार रेड कॉर्नर नोटिसबांग्लादेश तक कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल पर वाराणसी, सोनभद्र और गाजियाबाद में अलग-अलग कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में दो मुकदमे, वाराणसी के कोतवाली में दो मुकदमे, रोहनिया में दो मुकमदे, रामनगर थाने में एक केस, जौनपुर के कोतवाली में एक, गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में एक केस दर्ज है। वाराणसी के रोहनिया और कोतवाली थाने में दर्ज दो केस कोर्ट की अवमानना में दर्ज हैं।पाक साफ से छह माह में दागदारछह माह पहले तक पूरी तरह पाक साफ दिखने वाले शुभम की कलई बीते नवंबर से खुलनी शुरू हुई। इसके बाद उसकी कारगुजारी सामने आने लगी। इसके पहले तक वह खुद को अधिवक्ता की आड़ में दवा कारोबारी एवं समाजसेवी के तौर पर पेश करता था। विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ भी दिखता था।गिरफ्तार दो और आरोपी भेजे गए जेलकफ सिरप की तस्करी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दो और फर्म संचालकों धूपचंडी निवासी ऋषभ यादव और लोहामंडी निवासी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।कोतवाली थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि विभिन्न जीएसटी इनवाइस ई-वे बिल एवं अन्य साक्ष्यों के बारे में आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि शुभम जायसवाल के साथ मिलकर ड्रग लाइसेन्स लेकर विभागीय शर्तों का उल्लंघन करते हुए बड़े पैमाने पर कोडिन युक्त कफ सिरप फेंसेडिल की खरीद-बिक्री फर्जी तरीके से की। कूटरचित जीएसटी इनवाइस, फर्जी ई-वे बिल आदि दस्तावेज तैयार करके तस्करी में शामिल रहे। बिहार, बंगाल एवं त्रिपुरा आदि राज्यों के रास्ते तस्करी के माध्यम से करीब आठ करोड़ रुपये की तस्करी में शामिल रहे।अब तक कोतवाली से 37 गिरफ्तारपुलिस के अनुसार कोतवाली थाने में 15 नवंबर को दर्ज मुकदमे में शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद समेत कुल 37 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसमें पांच महिलाएं जमानत पर जेल के बाहर हैं। शेष अन्य जेल में बंद हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।