छात्राओं ने सीखा व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने का तरीका

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के वसंत कन्या महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में 'ऑर्गनाइजेशन में इंटर्नशिप और जॉब का अवसर' विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। प्रो. संदीप कुमार ने छात्राओं को व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने के टिप्स दिए और कंपनियों के एचआर से संपर्क साधने के तरीकों पर चर्चा की।

छात्राओं ने सीखा व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने का तरीका

वाराणसी, संवाद। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय (वीकेएम) के मनोविज्ञान विभाग में शनिवार को ‘ऑर्गनाइजेशन में इंटर्नशिप और जॉब का अवसर’ विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। बीएचयू में मनोविज्ञान विभाग के प्रो. संदीप कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए छात्राओं को टिप्स दिए। कहा कि ज्ञान, कौशल और ऑफलाइन माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर बेहतर अवसर तलाशे जा सकते हैं। उन्होंने कंपनियों के एचआर विभाग से संपर्क साधने और रोजगार की संभावनाएं तलाशने के व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की। सत्रारंभ प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान 35 छात्राओं के सवालों के जवाब दिए गए। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. शुभ्रा सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रामप्रसाद सोनकर ने किया।

प्रो. अंजूलता सिंह, डॉ. शशिप्रभा कश्यप, डॉ. खुशबू मिश्र, तकनीकी सहायक दीपक कुमार गौड़, साक्षी गुप्ता और साक्षी सिंह उपस्थित रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।