महिला दिवस : दिव्यांग महिलाओं को किया गया सम्मानित

Mar 08, 2026 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिव्यांग महिलाओं को सम्मानित किया गया। संत नारायण पुनर्वास संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. मंगला कपूर, आरती टंडन, सविता सिंह और अन्य को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सराहा गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर उत्तम ओझा ने उनकी प्रेरणा का जिक्र किया।

महिला दिवस : दिव्यांग महिलाओं को किया गया सम्मानित

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिव्यांगता के बावजूद समाज में मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। काशी विद्यापीठ ब्लॉक रोड (शिवदासपुर) स्थित संत नारायण पुनर्वास संस्थान में शनिवार को यह आयोजन हुआ। सम्मान पाने वालों में पद्मश्री डॉ. मंगला कपूर, सेवानिवृत शिक्षिका आरती टंडन, सविता सिंह, डॉ नीतू टहलनी, जाह्नवी चतुर्वेदी शामिल हैं। मुख्य अतिथि राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य दिव्यांग बंधु डॉक्टर उत्तम ओझा ने कहा कि जिन महिलाओं का सम्मान किया गया है निश्चित रूप से उन्होंने समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। अध्यक्षता करते हुए डॉ. डीबी मिश्रा ने कहा कि इन महिलाओं का सम्मान कर हम खुद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

संचालन राकेश पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन अरविंद चक्रवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. संजय चौरसिया, मदन मोहन वर्मा, राजीव टंडन, विभा चतुर्वेदी, डॉ. कल्पना दुबे, डॉ. डीके मिश्रा, नितिन, आस्था आदि मौजूद थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।