काशी में लगेगा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कविता कुंभ

Feb 17, 2026 02:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में 22 और 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय काशी काव्य कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन संगोष्ठी, पुस्तक लोकार्पण और सम्मान समारोह होगा। दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम में कई प्रमुख साहित्यकार और सम्मानित व्यक्ति शामिल होंगे।

काशी में लगेगा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कविता कुंभ

वाराणसी। कविताम्बरा और विश्व हिन्दी शोध संवर्धन अकादमी, लोकभाषा अनुसंधान केंद्र एवं सेठ एमआर.जयपुरिया स्कूल बाबतपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काशी काव्य कुंभ का आयोजन 22 एवं 23 फरवरी को काशी में किया गया है। पहले दिन के कार्यक्रम 22 फरवरी को पूर्वाह्न 10:00 बजे से दुर्गाकुंड स्थित श्रीहनुमान प्रसाद पोद्दार अंधविद्यालय परिसर में होंगे। ‘आधुनिक हिन्दी साहित्य में राष्ट्रीय चेतना’ विषयक संगोष्ठी, नई सदी के स्वर भाग पांच का लोकार्पण, पं.हीरालाल मिश्र ‘मधुकर’ की कृति ‘वैदिक साहित्य में राम कथा’ का लोकार्पण एवं कविताम्बरा के दो अंकों का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह होगा। दूसरे दिन 23 फरवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन सेठ एमआर.जयपुरिया स्कूल,बाबतपुर में होगा।

इस अवसर पर डॉ.नसीमा निशा के ग़ज़ल संग्रह ‘जिन्दगी तुझसे है’, पं.हीरालाल मिश्र ‘मधुकर’ की कृति ‘फगुआ का विवेचनात्मक इतिहास’ एवं डॉ.शम्भूनाथ शास्त्री के काव्य संग्रह ‘विविधा’ का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम संयोजक पं.हीरालाल मिश्र ‘मधुकर’ ने बताया कि 22 फरवरी हो होने वाले उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बिहारीलाल शार्मा होंगे। अध्यक्षता लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो.सूर्यप्रसाद दीक्षित करेंगे। इस सत्र के सारस्वत अतिथि अयोध्या के हनुमत पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण महाराज होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवगीतकार डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र, कोल्हापुर के प्रो.अर्जुन चौह्वाण, महाराष्ट्र राज्य हिंदी अकादमी, मुंबई के प्रभारी अध्यक्ष डॉ.शीतला प्रसाद दूबे मंचासीन होंगे। पहले दिन के समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान समाजसेवी डॉ.एके.कौशिक और समाजसेवी डॉ.आरके.ओझा को दिया जाएगा। वर्ष 2026 का उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान समाजसेवी डॉ.महेश जिंदल एवं समाजसेवी डॉ.आशुतोष मिश्र चिकित्सा विभूषण सम्मान दिया जाएगा। हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ.अजय पांडेय ‘जनसेवा शिरोमणि’ सम्मान भेंट किया जाएगा। सहयंजोक श्रीनारायण खेमका ने बताया कि 11 साहित्यकारों को साहित्य सेवा के लिए विशिष्ट सम्मान दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।