Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsInternational Dharma Chakra Puja Begins in Sarnath with Over 100 Monks for World Peace
विश्व शांति व कल्याण के लिए धर्म चक्र पूजा 15 से

विश्व शांति व कल्याण के लिए धर्म चक्र पूजा 15 से

संक्षेप:

Varanasi News - सारनाथ में विश्व शांति और कल्याण के लिए सात दिवसीय धर्म चक्र पूजा की शुरुआत गुरुवार को देशना पाठ के साथ होगी। इस पूजा में विभिन्न देशों के सौ से अधिक बौद्ध भिक्षु भाग लेंगे। यह पूजा 15 जनवरी को मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में होगी और इसमें ध्यान साधना, भिक्षाटन और दीपोत्सव का आयोजन होगा।

Jan 12, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। विश्व शांति व कल्याण के लिए सात दिवसीय धर्म चक्र पूजा की शुरुआत गुरुवार की सुबह से देशना पाठ के साथ होगी। इसमें विभिन्न देशों के लगभग सौ से अधिक बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे। इसकी जानकारी महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया के महासचिव भिक्षु पी शिबली थेरो ने सोमवार को सोसायटी के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय धर्म चक्र पूजा समिति व महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय धर्म चक्र पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस पूजा उद्देश्य लोगों में सद्भाव, प्रेम भाईचारा लाना है। पूजा 15 जनवरी को मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में सुबह 6.30 से 10 बजे तक किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु ध्यान साधना और देशना पाठ करेंगे। इसके बाद प्रतिदिन 2 से शाम 5 बजे तक धमेख स्तूप तथा धर्मराजिका स्तूप पर बौद्ध भिक्षु पूजा करेंगे। सात दिनों तक शाम 5 बजे मन्दिर परिसर में दीपोत्सव होगा। उन्होंने बताया कि इस पूजा में शामिल सौ से अधिक बौद्ध भिक्षु भिक्षाटन करेंगे। हर रोज स्थानीय बौद्ध मठ के लोग भोजन दान करेंगे। इस पूजा में वियतनाम, कम्बोडिया, जम्बूद्वीप श्रीलंका बौद्ध मठ, धम्म शिक्षण केंद्र,थाई, म्यांमार, तिब्बत, वज्र विद्या संस्थान, सहित अन्य बौद्ध मठ के बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे। इस दौरान मन्दिर के विहाराधिपति भिक्षु आर सुमित्ता नन्द थेरो मौजूद रहे।