Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsInternational Conference on Shri Ram Katha to Celebrate Indian Identity in Varanasi
रामकथा में संजीवन तत्व खंगालेंगे मानस मर्मज्ञ

रामकथा में संजीवन तत्व खंगालेंगे मानस मर्मज्ञ

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में 13 दिसंबर को श्रीराम कथा पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह तारक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया है और इसमें कई देशों से विशेषज्ञ शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र का उद्घाटन आयुष राज्यमंत्री करेंगे और दो विशेष सम्मान भी भेंट किए जाएंगे।

Dec 10, 2025 02:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीराम कथा भारतीय अस्मिता की संजीवनी है। इस मंतव्य पर मंथन के लिए अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन काशी की धार्मिक संस्था तारक सेवा संस्थान द्वारा किया गया है। 13 दिसंबर को रथयात्रा स्थित स्वस्तिक सिटी सेंटर के शगुन सभागार में होगा। यह जानकारी संस्था के सचिव डॉ.वेदपति दीक्षित ने बुधवार को गोलघर स्थित पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय समारोह हाईब्रिड मोड में होगा। पहला सत्र पूर्वाह्न 11:00 बजे आरंभ होगा। इसका उद्घाटन आयुष राज्यमंत्री डॉ.दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ करेंगे। दूसरा सत्र ऑनलाइन होगा। इसमें दुनिया के कई देशों से श्रीरामकथा मर्मज्ञ अपनी बातें रखेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डॉ.दीक्षित ने बताया कि उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के पूर्व कुलपति एवं राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के पूर्व अध्यक्ष प्रो.बलदेव भाई शर्मा करेंगे। पद्मविभूषण प्रो.देवीप्रसाद द्विवेदी इस सत्र के सारस्वत अतिथि होंगे। समारोह में दो विशेष सम्मान भी भेंट किए जाएंगे। सन्मय साधक सम्मान काशी के युवा संगीत साधक तथा पं.राजपति दीक्षित स्मृति सम्मान आयरलैंड में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्रा को दिया जाएगा। दोनो सम्मानों के साथ 11 हजार रुपये की धनराशि और प्रश्स्ति पत्र दिया जाएगा। सम्मेलन के दौरान ऑनलाइन होने वाले दूसरे सत्र में आयरलैंड से अखिलेश मिश्रा, अमेरिका से डॉ.इंद्रजीत शर्मा, म्यांमार से डॉ. आशीष कंधवे, चीन से डॉ.विवेकमणि त्रिपाठी, लंदन से डॉ.अनुराधा पांडेय, श्रीलंका से एम.नधीरा शिवंति, काठमांडु से डॉ.श्वेता दीक्षित एवं मलेशिया से डॉ.अंजू पुरोहित संबोधन देंगी।