ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीमारीशस में होगा अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन

मारीशस में होगा अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन

वर्ल्ड भोजपुरी आर्गनाइजेशन की संरक्षिका मारीशस की डा. सरिता बुधू ने कहा कि लोकभाषा भोजपुरी में निहित है। गिरमिटिया भाषा के रूप में इसी भोजपुरी ने पुरबिया लोक संस्कृति व दर्शन को पूरे विश्व में...

मारीशस में होगा अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन
वाराणसी। निज संवाददाताWed, 20 Dec 2017 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ल्ड भोजपुरी आर्गनाइजेशन की संरक्षिका मारीशस की डा. सरिता बुधू ने कहा कि लोकभाषा भोजपुरी में निहित है। गिरमिटिया भाषा के रूप में इसी भोजपुरी ने पुरबिया लोक संस्कृति व दर्शन को पूरे विश्व में स्थापित कर दिया। वह मंगलवार को बीएचयू के लक्ष्मण दास अतिथि गृह के सभागार में पुरबिया लोक संस्कृति गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि पुरबिया लोकसंस्कृति का पर्याय है भोजपुरी। इसमें सनातनी दर्शन के साथ धर्म, कर्म, संस्कार व माटी का सोंधापन समाहित है। वर्ल्ड भोजपुरी आर्गनाइजेशन के महासचिव डा. अपूर्व नारायण तिवारी ने बताया कि मारीशस की आजादी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 2018 में अंतराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव का आयोजन मारीशस में होगा। वक्ताओं ने भारत सरकार से भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता दिये जाने की मांग की। संचालन डा. अपूर्व नारायण तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन डा.आनंद प्रकाश तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल प. कुबेर नाथ मिश्र, कवि मदन कश्यप, डा. शैलेन्द्र सिंह, .हीरालाल शर्मा आदि उपस्थित थे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें