फुटबॉल लीग: डालिम्स सनबीम चौबेपुर बना अंडर-18 चैंपियन

Feb 12, 2026 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में इंटर काशी द्वारा आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल लीग 2025-26 का समापन क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल के खेल मैदान पर हुआ। अंडर-18 वर्ग में डालिम्स सनबीम चौबेपुर ने डीपीएस पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। अन्य वर्गों में भी विभिन्न स्कूलों ने ट्रॉफी जीती और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

फुटबॉल लीग: डालिम्स सनबीम चौबेपुर बना अंडर-18 चैंपियन

वाराणसी। इंटर काशी की ओर से आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल लीग 2025-26 का समापन क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल, खुशीपुर के खेल मैदान पर रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। अंडर-18 वर्ग के फाइनल में डालिम्स सनबीम चौबेपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीपीएस पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। डालिम्स सनबीम चौबेपुर की टीम के वेदांत ने पहले हाफ में दो गोल कर बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में 65वें मिनट पर वेदांत ने तीसरा गोल किया, जबकि 70वें मिनट में अभिज्ञान और 72वें मिनट में अभिनव नेगी ने गोल कर जीत पक्की कर दी। दिसंबर से शुरू हुई इस लीग में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।

अंडर-14 वर्ग में सनबीम सनसिटी ने ट्रॉफी जीती, जबकि क्रिम्सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-16 वर्ग में वसंत पब्लिक स्कूल विजेता और डीपीएस पब्लिक स्कूल उपविजेता बना। समापन समारोह में खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट सम्मान के तहत प्रदीप बिश्नोई, अंजना देवा, डॉ. (मेजर) अरविंद कुमार सिंह, लक्ष्मण अवार्डी मुश्ताक अली, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर भैरव दत्त, सत्येंद्र बहादुर सिंह और शम्सी रजा को सम्मानित किया गया। संचालन अमनदीप, स्वागत दिनेश नेगी और धन्यवाद ज्ञापन मुश्ताक अली ने किया। रेफरी और सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।