Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsInspection of Phadiya Mandi Over 50 Illegal Encroachments Identified
निरीक्षण में मिले 50 से अधिक अतिक्रमण

निरीक्षण में मिले 50 से अधिक अतिक्रमण

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में पहड़िया मंडी के उपनिदेशक प्रशासन संजय कुमार सिंह ने व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ मंडी का निरीक्षण किया। 50 से अधिक अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए गए। व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। मंडी की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

Jan 10, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पहड़िया मंडी के उपनिदेशक प्रशासन (डीडीए) संजय कुमार सिंह ने शनिवार को व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ मंडी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 50 से अधिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को चिह्नित किया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक कर इसकी सूची शीघ्र ही जिलाधिकारी (डीएम) को सौंपे जाने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान मंडी में कई ऐसे व्यापारी पाए गए, जिन्होंने अपनी आढ़तों पर स्थायी निर्माण करा रखा है। कई व्यापारियों ने टीन शेड लगा रखे हैं, जबकि कुछ ने आढ़त के अगल-बगल की खाली जगह पर भी कब्जा कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा कई व्यापारियों ने आढ़त अथवा दुकानों के बीच सुरक्षा की दृष्टि से छोड़े गए गलियारों में भी पक्का निर्माण करा लिया है। डीडीए संजय कुमार सिंह ने शीघ्र अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देते हुए पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम के माध्यम से व्यापारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो अवैध निर्माणों की सूची तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी और शीघ्र ही बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मंडी की विभिन्न समस्याओं को भी चिह्नित किया गया, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर मंडी सचिव विपुल कुमार, भाजपा नेता एवं आढ़ती अशोक सोनकर, बृजेश सोनकर, मनोज सोनकर, अरविन्द सोनकर छेदी, मोहम्मद गुलजार, राहुल सोनकर, हीरालाल, दिनेश सोनकर, राजेश कुमार तथा संतोष सोनकर उपस्थित रहे।