उर्वरक स्टॉक की तीन दिन में रिपोर्ट सौंपें: संयुक्त आयुक्त
Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में संयुक्त आयुक्त सोमी सिंह ने बी पैक्स भटौली और आयर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एडीओ को उर्वरक स्टॉक का सत्यापन करने और तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सचिव को किसानों के लिए उर्वरक वितरण की सूचना दीवार पर अंकित कराने को कहा।

वाराणसी। संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक (सहकारिता) सोमी सिंह ने बुधवार को बी पैक्स भटौली और आयर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एडीओ प्रदीप कुमार मौर्य को निर्देश दिया कि उर्वरक स्टॉक का सत्यापन कर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपें। किसी भी अनियमितता पर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। आयर के निरीक्षण में उन्होंने सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा के लिए प्रति हेक्टेयर उर्वरक वितरण की सूचना दीवार पर अंकित कराएं। इस दौरान सुधीर कुमार पांडेय, पुष्पेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:क्रय-विक्रय केंद्र पर अभिलेख मिले अपूर्ण
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


