दुनिया की सबसे लोकप्रिय राजनीतिक शख्सियत थीं इंदिरा गांधी
कांग्रेसजनों ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी शालिनी यादव के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में उनके व्यक्तित्व...
कांग्रेसजनों ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी शालिनी यादव के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय राजनीतिक शख्सियत बताया।
वक्ताओं ने कहा कि इन्दिरा गांधी ने राष्ट्र के गौरव को बेमिसाल ऊंचाई दी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की दुनिया की सबसे बड़ी युद्ध विजय भारत की झोली में डालने वाली उस राजनीतिक नेता ने धर्म के नाम पर राष्ट्र की अवधारणा को तोड़ दिया। एक लाख पाक सैनिकों का आत्मसमर्पण और उससे पहले अमेरिकी सातवें बेड़े से बेपरवाह उनकी कूटनीति की सारी दुनिया कायल बनी। साथ ही भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्रों की कतार में खड़ाकर समर्थ भारत निर्माण की मिसाल कायम की। इन्दिरा गांधी विश्व की सबसे लोकप्रिय राजनीतिक शख्सियत थीं। बैंक राष्ट्रीयकरण, पूर्व राजाओं के प्रिवीपर्स व विशेष अधिकार उन्मूलन, भूमि सुधार, हरित क्रांति, टेलीविजन क्रांति, श्वेत क्रांति आदि के कार्यक्रमों द्वारा उन्होंने भारत में विकास पर दूरगामी प्रभाव छोड़ा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में डॉ. राजेश मिश्र, अजय राय, प्रो. सतीश राय, अनिल श्रीवास्तव, सीताराम केसरी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रो. अनिल उपाध्याय, प्रो. एमएम वर्मा, गणेश शंकर पांडेय, मणीन्द्र मिश्रा, विजय शंकर मेहता, पूनम कुन्डू, शैलेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, मो. इस्लाम, मुमताज अली बाबर, राकेश पाठक, भोला यादव, बीएन राय, प्रमोद श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, राकेशचन्द, प्रवीन तिवारी, मिठाई लाल यादव, महेन्द्रनाथ वर्मा, मुनाजिर हुसैन मंजू आदि उपस्थित रहे।