मुंबई से दरभंगा जा रहा विमान डायवर्ट होकर वाराणसी उतरा

Apr 07, 2026 02:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - बाबतपुर (वाराणसी) में सोमवार को मुम्बई से दरभंगा जा रहा इंडिगो एयरलाइन्स का विमान खराब मौसम के कारण डायवर्ट होकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरा। विमान ने लगभग एक घंटे हवा में चक्कर लगाया और फिर दोपहर 1 बजे दरभंगा के लिए पुनः उड़ान भरी। सभी 154 यात्री सुरक्षित थे।

मुंबई से दरभंगा जा रहा विमान डायवर्ट होकर वाराणसी उतरा

बाबतपुर (वाराणसी)। मुम्बई से दरभंगा जा रहा इंडिगो एयरलाइन्स का विमान सोमवार की दोपहर में डायवर्ट होकर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6 ई 535 मुम्बई से अपने निर्धारित समय सुबह 10:10 बजे दरभंगा के लिए उड़ान भरकर सुबह लगभग सुबह 11:55 बजे दरभंगा हवाई क्षेत्र में पहुंचा। मौसम के ख़राब होने के चलते विमान को एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। विमान लगभग एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाने के बाद बाबतपुर डायवर्ट होकर दोपहर 12:30 बजे बाबतपुर में उतरा। आधे घंटे के इंतजार के बाद मौसम सामान्य होने के बाद दोपहर 1 बजे दरभंगा के लिए वापस उड़ान भरा।

इस दौरान विमान में सवार सभी 154 यात्री बैठे रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।