Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsIndiGo Airlines Resumes Services at Babatpur Airport After Strike
‘पटरी’ पर आईं इंडिगो की सेवाएं, 17 विमान पहुंचे

‘पटरी’ पर आईं इंडिगो की सेवाएं, 17 विमान पहुंचे

संक्षेप:

Varanasi News - इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं रविवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर पटरी पर आ गईं। 17 विमान विभिन्न महानगरों से पहुंचे, जबकि कुछ फ्लाइटें ऑपरेशनल कारणों से निरस्त रहीं। पायलटों और क्रू मेंबरों की हड़ताल के कारण पिछले चार दिनों से उड़ानों पर असर पड़ा था। सोमवार तक सभी उड़ानों के सुचारु होने की संभावना है।

Dec 08, 2025 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

बाबतपुर, संवाद। इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं रविवार को काफी हद तक पटरी पर आ गईं। इस दौरान विभिन्न महानगरों से 17 विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इन फ्लाइटों से हजारों यात्री गंतव्य को रवाना हुए। हालांकि दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइटें ऑपरेशनल कारणों से निरस्त रहीं। क्रू मेंबर और पायलेटों की हड़ताल से चार दिनों से उड़ाने प्रभावित थीं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर रविवार भोर में 4:35 बजे पुणे से पहला विमान पहुंचा। यह विमान 2:35 दो घंटे विलम्ब से पहुंचा। वहीं, मुंबई से दूसरी फ्लाइट अपने निर्धारित समय सुबह 9 बजे पहुंची। इसके बाद सुबह 11 बजे गाजियाबाद, 11:25 बजे कोलकाता, 11:45 बजे बेंगलुरु, दोपहर 12:06 बजे खजुराहो, 12:30 बजे दिल्ली, 2:03 बजे हैदराबाद, 2:32 बजे बेंगलुरु, 2:41 बजे दुर्गापुर, 3.30 बजे दिल्ली, शाम 4:33 बजे अहमदाबाद, 5:27 बजे दिल्ली, 6:12 बजे हैदराबाद, शाम 7:24 बजे बेंगलुरु की फ्लाइटों समेत रात को दो अन्य शहरों के विमान भी निर्धारित समय पर पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एयरलाइंस के अधिकारियों के मुताबिक अब सेवाएं पटरी पर आ गई हैं। सोमवार तक सभी उड़ानों के सुचारु होने की संभावना है। बाबतपुर से इंडिगो की 22 उड़ानें बाबतपुर एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए इंडिगो एयरलाइंस के 22 विमानों का संचालन होता है। कभी-कभी यह संख्या बढ़ भी जाती है। डीजीसीए के नए नियमों के विरोध में पायलट और क्रू मेंबरों ने हड़ताल की थी। जिससे चार दिन तक एयरलाइंस की सेवाएं खासी प्रभावित रहीं। बुधवार और गुरुवार को सेवाओं पर आंशिक असर रहा लेकिन शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट आने वाली सभी 22 उड़ानें रद्द कर दी गईं। शनिवार को 13 विमान महानगरों से आए और रवाना भी हुए। जिससे यात्रियों को राहत मिली। हालांकि इस दिन भी 11 विमान कैंसिल रहे।