इंडियन यूथ समिट में दिखी प्रतिभा की झलक
Varanasi News - वाराणसी में सेंट जॉन्स स्कूल बरेका के प्रांगण में इंडियन यूथ समिट-2026 का शुभारंभ हुआ। फादर सुसई राज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने युवाओं की शक्ति को देश के विकास का आधार बताया। छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और समिट को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।
वाराणसी। सेंट जॉन्स स्कूल बरेका के प्रांगण में शुक्रवार को तीन दिवसीय इंडियन यूथ समिट-2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फादर सुसई राज ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने संबोधन में फादर सुसई राज ने कहा कि भारत की युवा शक्ति देश के विकास की आधारशिला है। युवाओं की ऊर्जा, नवाचार एवं संकल्प ही भारत को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं, पैनल चर्चाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई। प्रतिभागियों ने समिट को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने भविष्य के लिए नई दिशा और ऊर्जा मिली है।
यूथ समिट में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज, पोस्टर मेकिंग, यूथ पार्लियामेंट, वाद-विवाद भाषण और कला एवं साहित्य से संबंधित अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


