‘कवच’ के तकनीकी पहलू, चुनौतियां और समाधान बताए
Varanasi News - वाराणसी में लहरतारा स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आईआरआईएसईटी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कवच 4.0 पर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य वक्ता एम. मुनिकुमार ने प्रणाली के तकनीकी पहलुओं और चुनौतियों पर चर्चा की। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने समन्वय और निगरानी पर जोर दिया।
वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ सिग्नल इंजीनियरिंग ऐंड टेलीकम्युनिकेशंस (आईआरआईएसईटी) की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कवच 4.0 पर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य वक्ता ईडी/टीडी/सीओई (आरडीएसओ, सिकंदराबाद) एम. मुनिकुमार ने ‘कवच’ (स्वदेशी ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली) के विभिन्न तकनीकी पहलुओं, वर्तमान कार्य प्रगति, चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला।सिकंदराबाद से जुड़े अधिकारियों ने परियोजना की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया। प्रशिक्षण सत्र के बाद मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने सम्बंधित अधिकारियों को ‘कवच’ प्रणाली से जुड़े तकनीकी कार्यों में समन्वय तथा निगरानी पर बल दिया।
ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र एडीआरएम (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा, एडीआरएम (इन्फ्रा) अजय सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ तकनीशियन, लोको निरीक्षक और पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


