भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का केंद्रीय मंत्री ने किया दौरा

Feb 26, 2026 01:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाराणसी में आईआईवीआर का दौरा किया। उन्होंने रक्त चंदन का पौधा रोपित किया और सब्जियों की ग्राफ्टिंग देखी। मंत्री ने किसानों से बातचीत की और ब्रोमेटो का हिंदी नाम 'बेटर' दिया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर होली की शुभकामनाएं दी।

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का केंद्रीय मंत्री ने किया दौरा

जक्खिनी (वाराणसी), संवाद। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) का दौरा किया। निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने रक्त चंदन का पौधा रोपित किया। इसके बाद उन्होंने प्रक्षेत्र भ्रमण किया। प्रक्षेत्र में उन्होंने ब्रोमेटो और पोमेटो की ग्राफ्टिंग वाली सब्जियों को देखा। विभिन्न सब्जी प्रजातियों के लगे स्टालों का अवलोकन किया। किसानों तथा कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के प्रतिनिधियों से बातचीत की। हाईटेक नर्सरी में टमाटर, खीरा और अन्य सब्जी की नर्सरी की जानकारी ली। कृषि मंत्री ने किसानों और वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक की।

शिवराज सिंह चौहान ने ब्रोमेटो का हिंदी नाम बेटर दिया। उन्होंने पोमेटो का शीघ्र हिन्दी नामकरण करने की बात कही। बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर होली की दीं शुभकामनाएं वाराणसी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और गौरवशाली भारत के निर्माण में योगदान देने की कामना की। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से प्रेम और एकता के साथ त्योहार मनाने की अपील की। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।