जंग की तपिश: विद्यार्थियों, प्रवासी मजदूरों को कल से मिलेंगे छोटे सिलेंडर
Varanasi News - वाराणसी में ईरान युद्ध के कारण रसोई गैस सिलेंडरों की कमी को देखते हुए, पेट्रोलियम कंपनियां 5 किलो के सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने जा रही हैं। छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति किराएदारों, प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों के लिए की जाएगी। आवेदन के लिए आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

वाराणसी। ईरान युद्ध से उपजे रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत के मद्देनजर पेट्रोलियम कंपनियां पांच किलो के सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाएंगी। किराएदारों, प्रवासी मजदूरों, विद्यार्थियों के लिए छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी। अब तक बिना कनेक्शन के छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक थी। गुरुवार से लोगों को छोटे सिलेंडर मिलने लगेंगे। छोटे सिलेंडरों के कनेक्शन के लिए जिले से बाहर के पते का आधार कार्ड अनिवार्य है। यदि आवेदक विद्यार्थी है तो शिक्षण संस्थान के आईडी और आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगानी होगी। किराएदारों के लिए रेंट एग्रीमेंट और आधार कार्ड तथा प्रवासी मजदूरों को आधार और श्रमिक कार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।
एजेंसियों पर फिलहाल छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता नहीं है लेकिन आवेदनों के आधार पर कंपनियों को ऑर्डर भेज रही हैं। तेलियाबाग स्थित श्रीहनुमान गैस एजेंसी की ओर से मंगलवार को छोटे सिलेंडर के संबंध में कैंप लगाया गया। जिसमें कई लोगों ने आवेदन किए। वाराणसी एलपीजी वितरक एसोसिएशन के प्रवक्ता देवांश मनीष चौबे ने कहा कि छोटे सिलेंडरों के बाबत नजदीक की गैस एजेंसियों पर जानकारी ली जा सकती है।
लेखक के बारे में
Vachaspati Upadhyaya
शॉर्ट बायो :
वाचस्पति उपाध्याय
करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हूं।
वर्तमान में हिन्दुस्तान वाराणसी यूनिट में कार्यरत हूं।
परिचय एवं अनुभव
वाचस्पति उपाध्याय हिन्दुस्तान समाचार पत्र के वाराणसी यूनिट में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। करीब 15 वर्षों के अनुभव के साथ वर्तमान में नगर निगम, विकास प्राधिकरण और बिजनेस तथा आरएसएस बीट पर कार्य करते हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
वाचस्पति उपाध्याय ने अपने करियर की शुरुआत करियर्स 360 मैगजीन नई दिल्ली से किया। वर्ष 2010 में इस मैगजजीन में शिक्षा और करियर से जुड़े मुद्दों पर लेखन किया। इसके बाद वर्ष दिसंबर 2011 में प्रतिष्ठित समाचार पत्र हिन्दुस्तान के हिन्दुस्तान जॉब्स में कार्य शुरू किया। फिर करीब छह माह बाद गुरुग्राम में जुलाई 2015 तक रिपोर्टिंग किया। अगस्त 2015 से वाराणसी यूनिट में कार्यरत हूं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएचयू से अर्थशास्त्र में स्नातक, इतिहास में स्नातकोत्तर करने के बाद मुंबई स्थित जर्नलिज्म मेंटर संस्था से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया। वर्तमान में नगर निगम, वाराणसी विकास प्राधिकरण, आरएसएस, बिजनेस बीट पर कार्य कर रहा हूं।
विजन
वाचस्पति उपाध्याय का मानना है कि पुष्ट होने वाले और प्रमाणित तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता इसकी आधारशिला है।
विशेषज्ञता
जनता के मुद्दों पर आधारित रिपोर्टिंग करना और जन समस्याओं का समाधान करते हुए
अपने पाठकों और आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए खबरें लिखना।
अपने बीट से इतर बड़े आयोजनों को प्रतिद्वंदी अखबारों की तुलना में बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना।
इंटरनेशनल टेंपल कांक्लेव, अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह,
पिछले वर्ष मुंबई में इंडिया मैरिटाइम वीक 2025 समेत
बनारस की प्राचीन धार्मिक संस्थाओं के विशेष आयोजनों को बेहतर तरीके से लिखना।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


