खनन मामले में 63 घंटे चली आयकर की कार्रवाई

Mar 01, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में खनन मामले में विधायक उमाशंकर सिंह और उनके सहयोगियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई शुक्रवार रात समाप्त हुई। 63 घंटे तक चली इस कार्रवाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी के संकेत मिले हैं। टीम ने दस्तावेज और लैपटॉप एकत्रित कर लखनऊ के लिए रवाना हुई।

खनन मामले में 63 घंटे चली आयकर की कार्रवाई

वाराणसी। खनन मामले में रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह और उनके सहयोगियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई शुक्रवार देर रात समाप्त हो गई। शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे आयकर विभाग की टीम डीआईजी कॉलोनी से लौटी। 63 घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी के संकेत मिले हैं। मकबूल आलम रोड स्थित आयकर भवन में बनारस, बलिया और सोनभद्र में चल रही कार्रवाई से जुड़े दस्तावेजों, लैपटॉप समेत अन्य कागजातों को एकत्र करके शनिवार सुबह टीम लखनऊ रवाना हो गई। बुधवार सुबह 11 बजे से प्रदेश के विभिन्न जिलों में यह कार्रवाई शुरू हुई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लखनऊ से आयकर विभाग के संयुक्त निदेशक (जांच) अभिषेक यादव और बनारस परिक्षेत्र के संयुक्त निदेशक (जांच) प्रांजल कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई चली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।