चंदापुरा गांव में बच्चों के लिए खोला गया पुस्तकालय
Feb 09, 2026 08:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी के चंदापुर गांव में बच्चों के लिए एक पुस्तकालय का उद्घाटन सोमवार को हुआ। यह पुस्तकालय क्रिएटिव पपेट थिएटर ट्रस्ट द्वारा आशा ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित किया गया है, जिसमें शैक्षिक पुस्तकें, कहानियाँ, और साहित्य का संग्रह है। उद्घाटन समारोह में कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।
वाराणसी। चंदापुर गांव में बच्चों के लिए स्थापित पुस्तकालय का उद्घाटन सोमवार को हुआ। यह क्रिएटिव पपेट थिएटर ट्रस्ट द्वारा आशा ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन वल्लभाचार्य पांडेय और रंगधर्मी मिथिलेश दूबे ने किया। इस पुस्तकालय में बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक पुस्तकों, कहानियों, शब्दकोशों और साहित्य का संग्रह उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में विशाल सिंह, अनिल कुमार, नीता दूबे, शिवानी कुमारी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



