प्रो. बिक्रम टेली-आईसीयू उपसमिति के सदस्य नामित
वाराणसी के आईएमएस बीएचयू के प्रो. बिक्रम गुप्ता को नीति आयोग द्वारा गठित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति की टेली-आईसीयू उपसमिति का सदस्य नामित किया गया है। यह समिति देश में आईसीयू सेवाओं और क्रिटिकल केयर ढांचे को मजबूत करने के लिए नीति निर्माण करेगी। प्रो. बिक्रम का चयन महत्वपूर्ण कार्यों की मान्यता दर्शाता है।
वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के टेली आईसीयू इंचार्ज प्रो. बिक्रम गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नीति आयोग ने ‘भारत में क्रिटिकल केयर इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाने’ के लिए गठित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति की टेली-आईसीयू उपसमिति का सदस्य उन्हें नामित किया है। यह विशेषज्ञ समिति प्रो. एम श्रीनिवास की अध्यक्षता में गठित की गई है। जिसका उद्देश्य देश में आईसीयू सेवाओं, टेली-आईसीयू नेटवर्क, गुणवत्ता मानकों, ऑडिट प्रणाली तथा क्रिटिकल केयर से संबंधित स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए नीति निर्माण एवं सुझाव तैयार करना है। प्रो. बिक्रम ने कहा कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समिति में चयन आईएमएस बीएचयू द्वारा क्रिटिकल केयर मेडिसिन एवं टेली-आईसीयू सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता को दर्शाता है।
आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार और फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. संजय गुप्ता ने बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


