1200 करोड़ से सुधरेगी शहर की पेयजल आपूर्ति
Varanasi News - वाराणसी में राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने 1200 करोड़ रुपये की राशि से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी में किसी भी परिवार को पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। जलकल और जल निगम को पाइपलाइन की स्थिति की जांच करने और हैंडपंप चालू रखने के निर्देश दिए गए।

वाराणसी, हिटी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने निर्देश दिया है कि केंद्र सरकार से मिले 1200 करोड़ रुपये से शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधारी जाए। वह शनिवार को सर्किट हाउस में पेयजल व्यवस्था की क्षेत्रवार समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार गर्मी में किसी भी परिवार को पेयजल की समस्या न हो। जलकल एवं जलनिगम को निर्देशित किया कि सर्वे कराकर सुनिश्चित कराएं कि कहीं भी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त न हो। यदि कहीं हो तो तत्काल दुरुस्त कराएं। उन्होंने शत प्रतिशत हैंडपंपों को चालू रखने के लिए कहा। ओवरहेड टंकियों से आपूर्ति होने वाले पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
इस दौरान कमिश्नर एस. राजलिंगम, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, महाप्रबंधक जलकल, जल निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा रोहित मिश्रा, अशोक मौर्या, संजय जायसवाल, राजेश यादव, मदन मोहन दुबे, संदीप रघुवंशी, कुसुम पटेल, सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, बलिराम कन्नौजिया, अभय पांडेय, राजेंद्र मौर्या, जितेंद्र कुशवाहा, रिंकू मौर्या आदि पार्षदगण और पूर्व पार्षद दिनेश यादव, अजीत सिंह, रतन कुमार मौर्या, विशाल गांधी आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


