Varanasi News: प्रेम और विश्वास के बिना भक्ति अधूरी : पं. रविशंकर ठाकुर

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में शंकर सरदार का बाड़ा में आयोजित श्रीराम कथा में कथावाचक पं. रविशंकर ठाकुर ने भक्ति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भक्ति विश्वास और प्रेम के बिना अधूरी है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़े कई प्रसंगों का श्रवण किया।

Varanasi News: प्रेम और विश्वास के बिना भक्ति अधूरी : पं. रविशंकर ठाकुर

Varanasi News: वाराणसी। मुकीमगंज स्थित शंकर सरदार का बाड़ा में आयोजित श्रीराम कथा में कथावाचक पं. रविशंकर ठाकुर ने मंगलवार को भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। गोवर्धन पूजा समिति एवं हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी के सहयोग से मानव सत्य सनातनी समिति की ओर से आयोजित कथा में उन्होंने कहा कि प्रेम और विश्वास के बिना भक्ति अधूरी है। ‘मन तो जाओ मम बिनु विश्वासा’ अर्थात बिना विश्वास के भगवान की प्राप्ति संभव नहीं है। पं. रविशंकर ठाकुर ने कहा कि भक्ति के मार्ग में पहले विश्वास जागृत होता है और उसके बाद प्रेम की अनुभूति होती है। जब मन में भगवान के प्रति विश्वास और प्रेम उत्पन्न होता है, तभी व्यक्ति पूरी तरह प्रभु के प्रति समर्पित हो पाता है।

उन्होंने भक्ति के स्वरूप को समझाते हुए कहा कि भक्ति केवल शास्त्रों के अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास, प्रेम और समर्पण के साथ भगवान को अनुभव करने का मार्ग है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़े प्रसंगों का श्रवण किया।

Abhishek Tripathi

लेखक के बारे में

Abhishek Tripathi

शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।


विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: प्रेम और विश्वास के बिना भक्ति अधूरी : पं. रविशंकर ठाकुर