Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsImpact of Himalayan Snowfall on Varanasi Weather Cold Wave Expected
हवा का रुख बदलते तापमान में गिरावट शुरू

हवा का रुख बदलते तापमान में गिरावट शुरू

संक्षेप:

Varanasi News - हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का असर वाराणसी में अगले एक-दो दिन में दिखाई देगा। सोमवार शाम से उत्तर-पश्चिमी हवा के चलते कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी। चक्रवाती तूफान 'सेन्यार' का पूर्वी यूपी पर कोई असर नहीं होगा। एयर क्वालिटी में सुधार नहीं हो रहा है।

Mon, 24 Nov 2025 11:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। हवा के रुख में बदलाव के चलते हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का असर अगले एक-दो दिन में वाराणसी में दिखाई देने लगेगा। सोमवार शाम से उत्तर-पश्चिम की हवा हिमालयी बर्फबारी के प्रभाव को अपने साथ लेकर इधर आने लगी है, जिससे देर रात को कोहरे ने भी अपनी चादर तान दी। आंचलिक मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है, लेकिन हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में बर्फबारी जारी है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पछुआ का प्रभाव अब महसूस होने लगेगा और तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह स्थिति पूरे सप्ताह बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि हवा के रुख में बदलाव से सोमवार रात को अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। ‘सेन्यार’ तूफान का नहीं होगा असर बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ का असर काशी सहित पूर्वी यूपी में नहीं होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे मजबूत हो रही है इसके कारण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर बारिश की संभावना है लेकिन पूर्वी यूपी में इसका असर नहीं होगा। भेलूपुर और बीएचयू ज्यादा प्रदूषित शहर की वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में सुधार नहीं हो रहा है। सोमवार को एक्यूआई 142 दर्ज किया गया। वहीं भेलूपुर 149, बीएचयू 147, अर्दली बाजार 136 और मलदहिया में एक्यूआई 123 दर्ज किया गया है। शहर पिछले 16 दिनों से यलो जोन में है।