ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसी1450 चिरागों से हुआ रोशन फातमान

1450 चिरागों से हुआ रोशन फातमान

बीबी फातिमा की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को दरगाहे फातमान में 1450 चिराग रोशन किये गए। देश और दुनिया की सलामती की दुआ मांगी...

1450 चिरागों से हुआ रोशन फातमान
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीMon, 24 Jan 2022 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। कार्यालय संवाददाता

बीबी फातिमा की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को दरगाहे फातमान में 1450 चिराग रोशन किये गए। देश और दुनिया की सलामती की दुआ मांगी गई। मौलाना ज़मीरुल हसन, प्रो.अज़ीज़ हैदर, डॉ शफ़ीक़ हैदर, मौलाना वसीम रिज़वी, हाजी जाफर एडवोकेट, शफ़क़ रिज़वी आदि ने बीबी फातिमा की विलादत पर खुशी मानते हुए चिराग रोशन किए। चिराग की रोशनी से पूरा फातमान जगमगा उठा। कार्यक्रम के संयोजक हाजी फरमान हैदर ने आने वाले लोगों का स्वगात किया। उन्होंने बताया कि 1450 साल पहले बीबी फातिमा की विलादत मक्के में हुई थी। जनाबे फातिमा ने सारि दुनिया की औरतों को ये पैग़ाम दिया की बेटी, बीबी, मां की तरह कैसे ज़िन्दगी जी जाए और उनकी ज़िंदगी आज भी पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें