Varanasi News: निजी कंपनियों से आईआईवीआर ने 12 समझौते किए

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का 98वां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया गया। शहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में विविध क

Varanasi News: निजी कंपनियों से आईआईवीआर ने 12 समझौते किए

Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का 98वां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया गया। शहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में विविध कार्यक्रम हुए। कार्यवाहक निदेशक डॉ. अनंत बहादुर के नेतृत्व में वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने फार्म क्षेत्र में पौधे रोपे। उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में समारोह का सजीव प्रसारण देखा। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार उक्त कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान छह बीज उत्पादक कंपनियों के साथ सब्जी बीज उत्पादन और विपणन के लिए 12 समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। व्यवसायीकरण के लिए मिर्च की काशी रत्ना, काशी गरिमा, टमाटर की काशी अभिमान, मटर की काशी अगेती, काशी पूर्वी, भिंडी की काशी सहिष्णु, काशी उत्कर्ष, करमुआ (वाटर स्पिनैच) की काशी मनु, लोबिया की काशी निधि और मूली की काशी आद्र्रा प्रजाति के उत्पादन और विपणन पर आईआईवीआर की कंपनियों के साथ सहमति बनी।

उधर, आईआईवीआर में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह और डॉ. सुदर्शन मौर्य के संयोजन में किसान प्रशिक्षण सह निवेश वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें 75 किसानों को सब्जी बीज पैकेट और जैविक एवं सूक्ष्मजीवीय निवेश (बायोलॉजिकल एवं माइक्रोबियल इनपुट) का वितरण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVaranasi News: निजी कंपनियों से आईआईवीआर ने 12 समझौते किए