Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsIIT BHU Inaugurates Naresh C Jain School of Decision Sciences and Engineering
आईआईटी स्कूल ऑफ डिसीजन साइंसेज़ के नए भवन का उद्घाटन

आईआईटी स्कूल ऑफ डिसीजन साइंसेज़ के नए भवन का उद्घाटन

संक्षेप:

Varanasi News - आईआईटी बीएचयू में नरेश सी. जैन स्कूल ऑफ डिसीजन साइंसेज़ ऐंड इंजीनियरिंग का उद्घाटन हुआ। यह स्कूल आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन द्वारा दी गई 5 करोड़ की दान राशि से स्थापित हुआ है। यह स्कूल एमटेक और पीएचडी कार्यक्रम संचालित करता है। पूर्व छात्र नरेश सी. जैन ने बताया कि यह संस्थान उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है।

Jan 13, 2026 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में सोमवार को नरेश सी. जैन स्कूल ऑफ डिसीजन साइंसेज़ ऐंड इंजीनियरिंग के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन निदेशक प्रो. अमित पात्रा और सागर भीमरावरापु ने किया। इस अवसर पर संस्थान के पूर्व छात्र एवं दानदाता नरेश सी. जैन अमेरिका से ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। यह भवन स्कूल ऑफ बायोकेमिकल इंजीनियरिंग के सामने स्थित है। स्कूल के समन्वयक प्रो. प्रभाष भारद्वाज ने बताया कि इस स्कूल की स्थापना नरेश सी. जैन द्वारा आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन को प्रदान की गई पांच करोड़ की दान राशि से हुई है। यह स्कूल डिसीजन साइंस एवं इंजीनियरिंग में एमटेक और पीएचडी कार्यक्रम संचालित करता है, जिसमें अनुप्रयुक्त अनुसंधान एवं उद्योग-उन्मुख शिक्षा पर विशेष बल दिया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपने संबोधन में प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि यह नया भवन आईआईटी बीएचयू में अंतरविषयक एवं डेटा-आधारित शिक्षा की दिशा में एक नए युग की शुरुआत है। समारोह में ऑनलाइन जुड़े नरेश सी. जैन ने कहा कि यह संस्थान उनके जीवन की पहचान का अभिन्न हिस्सा है और वे इस स्कूल के माध्यम से भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाना चाहते हैं। आईआईटी बीएचयू एलुमनी फाउंडेशन यूएसए के सीईओ सागर भीमरावरापु ने बताया कि नरेश सी. जैन ने बनारस इंजीनियरिंग कॉलेज (बेंको) से अपनी शिक्षा की शुरुआत की। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए। वर्ष 1969 में उन्हें कॉर्नेल विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मास्टर कार्यक्रम में प्रवेश मिला और नासा से शैक्षणिक सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने नासा के मून रोवर प्रोजेक्ट में कार्य किया। 1982 से 1988 तक वे हार्टमार्क्स कॉर्पोरेशन में कार्यकारी उपाध्यक्ष रहे तथा बाद में पिंकस ब्रदर्स इंक. में भी वरिष्ठ पद पर कार्य किया। 1999 में उन्होंने डायमंड एक्सप्रेस कार वॉश इंक. की स्थापना की। वर्ष 2011 में उन्होंने नरेश सी. जैन छात्रवृत्ति कोष की स्थापना की, जिसके माध्यम से हर वर्ष 24 छात्रों को आईआईटी बीएचयू में पूर्ण शुल्क सहायता प्रदान की जाती है।