आईआईटी में उद्यमिता सम्मेलन आज से
Varanasi News - आईआईटी बीएचयू में उद्यमिता शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन 31 जनवरी से होगा। इसमें तीन दिन की गतिविधियों में चर्चा पैनल, फायरसाइड चैट और वर्कशॉप शामिल हैं। प्रमुख उद्यमियों के साथ एआई और नवाचार पर चर्चा...

वाराणसी, संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में उद्यमिता शिखर सम्मेलन 2025 की शुरुआत 31 जनवरी से हो रही है। तीन दिवसीय आयोजन की थीम वर्टेक्स ऑफ विजनरीज है। तीन चर्चा पैनल, चार फायरसाइड चैट, वर्कशॉप और से ज्यादा प्रतिस्पर्धाएं होंगी। शिखर सम्मेलन उद्योग में 20 से ज्यादा विशेषज्ञ, उद्यमी एक मंच पर नवाचार, रणनीति और विकास के नए आयामों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम से पहले गुरुवार को प्री-समिट फायरसाइड सत्र का आयोजन हुआ। इसमें प्रसिद्ध उद्यमी और मोटिवेशनल स्पीकर अंकुर वारिकू ने अपने अनुभव साझा किये। 31 जनवरी को सम्मेलन का आधिकारिक उद्घाटन अमित कटारिया के संबोधन से होगा। सीईओ ध्रुव अग्रवाल के साथ फायरसाइड चैट होगी। एक फरवरी को प्रमुख पैनल चर्चा में भारत में एआई पर चर्चा होगी। वहीं 2 फरवरी को राजपूताना ग्राउंड में आयोजित स्टार्टअप एक्सपो में 20 से ज्यादा स्टार्टअप्स अपने नवीन उत्पाद और समाधान प्रदर्शित करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


