स्वदेशी थिन फिल्म सोलर सेल विकसित करेगा आईआईटी
Varanasi News - आईआईटी बीएचयू ने पेरोव्स्काइट सोलर सेल प्रौद्योगिकी में अग्रणी कंपनी 'पी3सी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस' के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता अनुसंधान, विकास, नवाचार और व्यावसायिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए है। दोनों संस्थान संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं और कौशल संवर्धन कार्यक्रमों पर काम करेंगे।

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के शोधकर्ता स्वदेशी थिन फिल्म सोलर सेल विकसित करने की दिशा में काम करेंगे। सोमवार को आईआईटी बीएचयू ने पेरोव्स्काइट सोलर सेल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्यरत भारत की अग्रणी कंपनी ‘पी3सी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस’ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य पेरोव्स्काइट सोलर सेल एवं नैनो टेक्नोलॉजी अनुप्रयोगों के क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान, विकास, नवाचार और व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। आईआईटी बीएचयू की शैक्षणिक एवं शोध उत्कृष्टता के साथ मिलकर पी3सी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस की औद्योगिक विशेषज्ञता और तकनीकी क्षमता विश्वसनीय स्वदेशी थिन-फिल्म सोलर सेल तकनीकों के विकास को गति प्रदान करेगी।
समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से अनुसंधान परियोजनाओं, तकनीकी विकास, कौशल संवर्धन कार्यक्रमों, औद्योगिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप तथा ज्ञान-विनिमय गतिविधियों पर कार्य करेंगे।एमओयू हस्ताक्षर समारोह में आईआईटी बीएचयू की ओर से डीन रिसर्च प्रो. राजेश कुमार, सेरेमिक इंजीनियरिंग के डॉ. मोहम्मद इम्तियाज अहमद, सेरेमिक इंजीनियरिंग के हेड डॉ. आशुतोष कुमार दुबे और पी3सी टेक्नोलॉजी की ओर से सूरज कुमार और शालिनी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


