पूर्व छात्रों ने ‘गुरुदक्षिणा’ में दिये 57 लाख रुपये

Feb 27, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - आईआईटी बीएचयू के 1976 बैच के पूर्व छात्रों ने 'गुरुदक्षिणा प्रोजेक्ट' के तहत संस्थान को 57 लाख रुपये का योगदान देने की घोषणा की। स्वर्ण जयंती समारोह में 85 पूर्व छात्र शामिल हुए। इस दौरान संस्थान की प्रगति और नवाचारों की जानकारी साझा की गई। पूर्व छात्रों ने दिवंगत प्राध्यापकों को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व छात्रों ने ‘गुरुदक्षिणा’ में दिये 57 लाख रुपये

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के 1976 बैच के पूर्व छात्रों ने ‘गुरुदक्षिणा प्रोजेक्ट’ के तहत संस्थान में 57 लाख रुपये के योगदान की घोषणा की है। स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह में देश-विदेश से 85 पूर्व छात्र और उनके परिजन आईआईटी पहुंचे। पांच दशकों की स्मृतियों के साथ ही उन्होंने सफलता का जश्न भी मनाया। स्वर्ण जयंती समारोह गुरुवार को एबीएलटी-4 सभागार में हुआ। इस अवसर पर दिवंगत प्राध्यापकों एवं पूर्व छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए पिछले एक दशक में संस्थान की तीव्र प्रगति, अत्याधुनिक अधोसंरचना विकास, वैश्विक रैंकिंग में सुधार तथा मेडटेक और एग्रीटेक जैसे उभरते क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मेडिकल, एग्रीकल्चर एवं अंतर्विषयी अनुसंधान के क्षेत्रों में दोनों संस्थान संगठित होकर कार्य कर रहे हैं, जिसका लाभ समाज और राष्ट्र को मिल रहा है। कार्यक्रम में पूर्व छात्र मामलों के अधिष्ठाता प्रो. हीरालाल प्रमाणिक ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 1976 बैच की उल्लेखनीय उपलब्धियों का उल्लेख किया। एलुमनाई एसोसिएशन ऑफ आईआईटी बीएचयू (एएएसएसआईआई) के अध्यक्ष नितिन मल्होत्रा ने घोषणा की कि 1976 बैच ने ‘गुरुदक्षिणा प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत संस्थान को 57 लाख रुपये का अनुदान देने का निर्णय लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।