Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsHuman Resource Portal Implemented at Sampurnanand Sanskrit University for Staff Management
संस्कृत विवि में मानव संपदा पोर्टल पर काम

संस्कृत विवि में मानव संपदा पोर्टल पर काम

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अब मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति, वेतन, और अन्य रिकॉर्ड प्रबंधित किए जाएंगे। कुलसचिव ने कर्मचारियों को आवश्यक प्रमाण पत्र और पैन कार्ड की प्रतियां जमा करने के निर्देश दिए हैं। इससे कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

Dec 06, 2025 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी अब शिक्षकों-कर्मचारियों की उपस्थिति, वेतन सहित अन्य रिकॉर्ड मानव संपदा पोर्टल के जरिए प्रबंधित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में यह व्यवस्था पूरे तौर पर लागू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश का मानव संपदा पोर्टल लागू होने से शिक्षकों और कर्मचारियों का सारा विवरण एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। संस्कृत विश्वविद्यालय में पिछले कुछ महीनों से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे चलाया जा रहा था। हालांकि अब इसे पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है। दो दिन में दें सर्टिफिकेट-पैन कुलसचिव राकेश कुमार ने सभी कर्मचारियों को अगले दो दिनों में अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र और पैन कार्ड की प्रति सामान्य प्रशासन अनुभाग में प्राप्त कराने के निर्देश दिए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुलसचिव ने बताया कि सभी कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल के कोड और कर्मचारी लॉगिन आईडी उपलब्ध करा दी गई है। सर्विस बुक भी ऑनलाइन उपलब्ध मानव संपदा पोर्टल लागू हो जाने से विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के वेतन, अवकाश, प्रोन्नति, वेतनमान सहित सभी सूचनाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। उनकी सर्विस बुक भी ऑनलाइन होगी, इससे कामकाज में दक्षता बढ़ेगी। सेवा रिकॉर्ड ऑनलाइन होने से कर्मचारियों के प्रशिक्षण, काम के घंटे, सेवानिवृत्ति आदि की भी सही-सही जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। अब तक होता था ऑफलाइन काम संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में मानव संपदा पोर्टल पहले ही लागू हो चुका है। मगर विश्वविद्यालय में कामकाज ऑफलाइन ही होता था। कर्मचारी अपनी उपस्थिति विभागीय रजिस्टर में दर्ज करते थे और अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र लिखकर विभागाध्यक्ष से अग्रसारित कराते थे। लिपिकीय त्रुटियों के कारण प्रोन्नति, वेतन सहित तमाम विसंगतियां आए दिन सामने आती थीं। व्यवस्था ऑनलाइन होने के बाद कामकाज में तेजी आएगी।