Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsHPV Vaccine Campaign Launched for Cervical Cancer Prevention in Varanasi
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगेगी एंटी कैंसर वैक्सीन

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगेगी एंटी कैंसर वैक्सीन

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष की बेटियों को एंटी कैंसर एचपीवी वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होगा। शासन से दो लाख वैक्सीन प्राप्त हुई हैं। यह वैक्सीन महिलाओं को जानलेवा कैंसर से सुरक्षित करेगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Jan 24, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को एंटी कैंसर एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगेगी। अभियान चलाकर जिले में 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को वैक्सीन लगाएंगे। इसके लिए शासन से पांडेयपुर स्थित डिविजनल ड्रग वेयर हाउस में दो लाख वैक्सीन आ गई है। अगले महीने तक अभियान चलाया जाएगा। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे गंभीर संक्रमण है, लेकिन यह पूरी तरह से रोका जा सकता है। बनारस में हर एक लाख पर पांच महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित होती हैं। इसमें प्रति लाख 3.9 महिलाओं की मौत हो जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एचपीवी से फैलने वाला यह संक्रमण किसी एक उम्र तक सीमित नहीं है, बल्कि सही समय पर बचाव न होने से कभी भी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि एचपीवी वैक्सीन लगवाकर बेटियों को इस जानलेवा कैंसर से सुरक्षित किया जा सकता है। सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण के कारण होता है। इसके करीब 90 प्रतिशत मामले मिलते हैं। यही वजह है कि राज्यापाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर बेटियों को एंटी कैंसर एचपीवी वैक्सीन लगाने का निर्णय किया गया। अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि एचपीवी की दो लाख डोज मिली है। शासन की ओर से इसका शेड्यूल जारी होगा। इसके बाद अभियान चालाकर टीका लगाया जाएगा। 25 साल के बाद दिख रहा केस बनारस में प्रति लाख पांच महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित हैं। बनारस में 25 साल की उम्र के बाद युवतियों में सर्वाइकल कैंसर देखा जा रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 40 से 44 की उम्र प्रति लाख दस, 60 से 64 साल की उम्र में प्रति लाख 20 महिलाएं इसकी चपेट में आ रही हैं। काफी महंगी है यह वैक्सीन एचपीवी वैक्सीन निजी सेंटर पर 2500 से तीन हजार रुपये में मिलती है। वहीं बीएचयू में सब्सिडाइज रेट पर करीब 1700 रुपये में उपलब्ध है। 14 साल से कम उम्र में दो डोज और 14 से 26 साल की उम्र में तीन डोज वैक्सीन लगती है। सरकार की ओर से नि:शुल्क वैकसीन लगेगी। राज्यपाल ने शुरू किया था अभियान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अक्तूबर 2025 में एचपीवी वैक्सीन कैंप का बनारस में शुभारंभ किया था। उस दौरान चिन्हित बेटियों को वैक्सीन लगी। अब दो लाख वैक्सीन मिली है। अब व्यापक स्तर पर अभियान चलेगा। फस्ट एक्सपोजर से बचाती है वैक्सीन आईएमएस बीएचयू सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. मल्लिका तिवारी ने कहा ने कहा कि यह वैक्सीन फस्ट एक्सपोजर से बचाती है। वैक्सीन एचपीवी वायरस को सर्विक्स में इक्ट्ठा नहीं होने देती। वैक्सीन लगने से किशोरियों को काफी फायदा होगा।