35 हजार किशोरियों को लगेगा एचपीवी का टीका

Mar 01, 2026 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में होली के बाद 35,000 किशोरियों को नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर से इस अभियान की शुरुआत की। केवल 14 साल की किशोरियों को टीका लगेगा, जिसके लिए आशा कार्यकत्रियां उन्हें अस्पतालों में लाएंगी। एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और वैक्सीन सुरक्षा प्रदान करती है।

35 हजार किशोरियों को लगेगा एचपीवी का टीका

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले में होली के बाद अभियान चलाकर लगभग 35 हजार किशोरियों को नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अजमेर से अभियान की शुरुआत की। इसका सीधा प्रसारण सर्किट हाउस, मंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी में किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसएस कनौजिया ने बताया कि अभियान के तहत केवल 14 वर्षीय किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए आशा कार्यकत्रियां किशोरियों को मंडलीय, जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में लाएंगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद और डॉ. नवीन सिंह भी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है।

उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।