गृहमंत्री ने विश्वनाथ मंदिर में किया विशेष पूजन
काशी दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को विश्वनाथ मंदिर में विशेष दर्शन-पूजन किया। इसके पहले छत्ताद्वार पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दोपहर 1.15 पर ढुंढिराज गणेश का सविधि...
काशी दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को विश्वनाथ मंदिर में विशेष दर्शन-पूजन किया। इसके पहले छत्ताद्वार पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
दोपहर 1.15 पर ढुंढिराज गणेश का सविधि दर्शन-पूजन करने के बाद वे अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी ने मां की विशेष आरती करायी। इसके बाद गृहमंत्री बाबा दरबार में पहुंचे। यहां गर्भगृह में उत्तर मुख कर बैठे सात ब्राह्मणों के साथ उन्होंने पूजन-अर्चन किया। पूजन के बाद मंदिर के सभी विग्रहों का दर्शन किया।
मंदिर अध्यक्ष ने मंदिर ने उन्हें अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न व प्रसाद भेंट किया। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, रजत शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री शंकर गिरी, मिर्जापुर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा, सतुआ बाबा सन्तोष दास मौजूद रहे।