बड़ौरा बाजार में होलिका स्थल का विवाद सुलझा

Mar 01, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - रामेश्वर (वाराणसी) में बड़ौरा बाजार में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि परंपरागत रूप से सड़क किनारे होलिका स्थापित की जाती थी, लेकिन सड़क चौड़ीकरण के कारण इसे हटा दिया गया। इसके बाद कई लोग एकत्र हुए, और नायब तहसीलदार की मध्यस्थता से तय हुआ कि होलिका दहन उसी स्थान पर होगा।

बड़ौरा बाजार में होलिका स्थल का विवाद सुलझा

रामेश्वर (वाराणसी)। जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार में रविवार को होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से सड़क किनारे एक स्थान पर पारंपरिक रूप से होलिका दहन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी उसी स्थान पर होलिका स्थापित की गई थी। सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण कार्यदायी संस्था ने जेसीबी से होलिका हटाकर बगल में फेंक दिया। इस पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर नायब तहसीलदार दीपाली मौर्य पहुंचीं। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद समाधान निकाला गया। तय हुआ कि इस वर्ष होलिका दहन परंपरागत स्थान पर ही किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।