होली: बसें मिनटों में फुल, ट्रेनों में जगह नहीं

Mar 01, 2026 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में होली की छुट्टियों में घर जाने वालों की भीड़ ने कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशनों पर असर डाला। बसें और ट्रेनें पूरी तरह भरी रहीं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने संचालन की निगरानी की। शाम तक 260 होली स्पेशल बसों का संचालन किया गया। यात्रियों की सहूलियत के लिए कैंट स्टेशन पर अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया।

होली: बसें मिनटों में फुल, ट्रेनों में जगह नहीं

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। होली की छुट्टियों में घर जाने वालों की भीड़ का असर रविवार को कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशनों तथा रोडवेज बस स्टैंड पर दिखा। प्लेटफार्म पर बसें लगते ही फुल हो गईं। गोरखपुर और शक्तिनगर रूट की बसों में सर्वाधिक दबाव था। वहीं, महानगरों से आने वाली ट्रेनें ‘पैक्ड’ रहीं। बस स्टेशन पर प्रबंधन और संचालन की निगरानी खुद क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय समेत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कर रहे थे। शाम 6 बजे तक वाराणसी परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो से 260 होली स्पेशल बसों का संचालन हुआ। परिचालन सुचारु रखने के उद्देश्य से मांग के अनुरूप दूसरे रूट की गाड़ियों को परिवर्तित करके चलाया गया।

वहीं, मुम्बई, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, सिकंदराबाद, जोधपुर, पुणे, नागपुर, जम्मूतवी आदि स्टेशनों से आने वाली ट्रेनों में भी काफी भीड़ रही। खासकर जनरल और स्लीपर कोचों में तो तिलभर जगह नहीं थी। कैंट स्टेशन पर बना होल्डिंग एरिया होली पर प्लेटफार्मों पर भीड़ कम करने और यात्रियों को सहूलियत देने के लिए कैंट स्टेशन की सर्कुलेटिंग एरिया में अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया है। इसमें जनरल टिकट लेने के लिए एटीवीएम लगाई गई हैं। यात्रियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।