होली: चारों भाइयों ने एक दूजे को लगाए गुलाल

Mar 02, 2026 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में श्रीचित्रकूट रामलीला समिति ने होली उत्सव का आयोजन किया। प्रभु श्रीराम, माता जानकी और भक्त हनुमान ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। भक्तों ने जय सियाराम का उद्घोष किया और शहनाई की मंगलध्वनि के साथ होली मनाई। इस अवसर पर पं. मुकुंद उपाध्याय ने आरती कर प्रसाद वितरित किया।

होली: चारों भाइयों ने एक दूजे को लगाए गुलाल

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीचित्रकूट रामलीला समिति की ओर से होली उत्सव की लीला का आयोजन सोमवार को किया गया। लीला का संपादन नरसिंह चबूतरा एवं बड़ागणेश स्थित अयोध्या भवन में हुआ। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न, माता जानकी एवं भक्त हनुमान के स्वरूपों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाए। उपस्थित भक्तों ने जय सियाराम का घोष कर प्रसन्नता जताई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने देव स्वरूपों को अबीर लगाकर आपस में अबीर लगाकर होली उत्सव मनाया। इस मौके पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए उस्ताद अंसार अली और साथियों ने शहनाई की मंगलध्वनि छेड़ी। इस मौके पर लीला के व्यवस्थापक पं.मुकुंद उपाध्याय ने आरती कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबोध अग्रवाल, मोहनकृष्ण अग्रवाल, सत्येंद्र राय, अभिनव उपाध्याय, अशोक सिंह, अयोध्या नाथ, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।